23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मिचेल स्टार्क की वापसी तय, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी

स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच में खेलने की संभावना है। कोहनी और कंधे की चोट के कारण वे लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 23, 2026

Mitchell Starc Injury Update IPL 2026, Delhi Capitals vs Gujarat Titans 8 April, Mitchell Starc 11.75 crore shock DC, DC Playing 11 without Starc, Sameer Rizvi batting performance, Axar Patel captaincy DC, IPL 2026 Points Table DC Rank, Mitchell Starc return date IPL.

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Photo - IANS)

Mitchell Starc, Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार दर्ज की हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आईपीएल खेलने की मंजूरी दे दी है। स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने वाले हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल सकते हैं स्टार्क

स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच में खेलने की संभावना है। कोहनी और कंधे की चोट के कारण वे लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे। स्टार्क को यह चोट एशेज सीरीज के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 19.93 की बेहतरीन औसत से 31 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। इसके बाद बिग बैश लीग खेलते समय उन्हें फिर से कोहनी और कंधे की समस्या से जूझना पड़ा था।

स्टार्क ने भारतीय मीडिया को दिया था करारा जवाब

स्टार्क के आईपीएल से बाहर रहने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी। इस पर कुछ समय पहले स्टार्क ने खुद अपना पक्ष रखा था। उन्होंने लिखा था, "भारतीय मीडिया और कुछ लोगों की राय के बावजूद, मैं अभी अपने कंधे और कोहनी की चोट का रिहैब और प्रबंधन कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। कुछ लोगों ने आईपीएल में शामिल होने को लेकर कड़े बयान दिए और मेरे बारे में गलत राय बनाई, जैसे कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”

स्टार्क ने आगे कहा, "मैं मानता हूँ कि यह चोट और टाइमिंग दिल्ली कैपिटल्स के लिए परेशानी का सबब बनी है। मैं शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होने के लिए फैंस से माफी मांगता हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और टीम को लगातार अपडेट दे रहा हूं।" मिचेल स्टार्क के टीम में शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इकाई निश्चित रूप से मजबूत हो जाएगी और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।