30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज टैट अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच नियुक्त

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट बने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच। 2017 में लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Aug 2021, 11:17 PM IST

shaun_tait.jpg

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट (shaun tait) को सोमवार को तत्काल प्रभाव से अफगानिस्तान (afghanistan cricket team) का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अगले महीने श्रीलंका के हंबनटोटा में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इसकी घोषणा की। यह पहली बार होगा जब टैट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग संभालेंगे। टैट ने 2004 से 2016 तक ऑस्ट्रेलिया का तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया है।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020 : मां ने छिपाकर रखी थी बहन के निधन की खबर, ओलंपिक खिलाड़ी धनलक्ष्मी पहुंचीं घर तो सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ीं

टैट ने फेंकी थी वनडे की सबसे तेज दूसरी गेंद
टैट जो द वाइल्ड थिंग के नाम से भी जाने जाते हैं, उन्हें दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में एक माना जाता है। उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटे की तेजी से गेंद फेंकी थी जो वनडे की दूसरी सबसे तेज गेंद थी। टैट ने तीन टेस्ट, 35 वनडे और 21 टी20 मुकाबलों में क्रमश: पांच, 62 और 28 विकेट लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2007 में विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और 11 मैचों में 23 विकेट लिए थे।

यह खबर भी पढें:—विदेश में रहने वाले भारतीय शमशीर ने श्रीजेश के लिए खोला अपना खजाना, देंगे एक करोड़ का नगद पुरस्कार

चोट के चलते 2017 में लिया था संन्यास
कोहनी में चोट के कारण 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया है। वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। अब अफगानिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच बन गए है। दरअसल, अगले महीने अफगानिस्तान को श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं जो वनडे विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होंगे।