क्रिकेट

T20 World Cup 2022: आकाश चोपड़ा का रविंद्र जडेजा पर बड़ा बयान कहा टी20 वर्ल्ड कप में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा के T20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने काफी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है जडेजा आगामी T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि फॉर्म के साथ नहीं है।

2 min read
Aug 14, 2022
Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja, T20 World Cup 2022: इस बार T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहा है। T20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय टीम भी एशिया कप के लिए कमर कस चुकी है और अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और एशिया कप के बाद टीम इंडिया को तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त लगातार क्रिकेट खेल रही है और इस लगातार क्रिकेट में रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं। लेकिन अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने जडेजा पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इस बार वर्ल्ड T20 वर्ल्ड कप में वह कुछ कमाल कर पाएंगे

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार T20 वर्ल्ड कप में रविंद्र जडेजा कुछ खास कमाल नहीं कर पाएंगे और उनका प्रदर्शन कुछ फीका ही रहेगा। आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के लिए जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस बात से यह लगभग निश्चित हो गया है कि T20 वर्ल्ड कप में टीम में भी जडेजा चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'वाह पुजारा वाह' चेतेश्वर पुजारा की तूफानी फॉर्म जारी, चौकों और छक्कों से ही जड़ दिया शतक

लेकिन इसके इतर जडेजा के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का मानना है कि बेशक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में जडेजा खेलेंगे। यह बात आप भी जानते हैं और मैं भी, हालांकि इस बार वह टीम इंडिया के लिए ज्यादा विकेट नहीं निकाल पाएंगे। अगर अब उनके T20 वर्ल्ड कप के आंकड़े को देखें तो उन्होंने कुल 7 मैच खेले हैं और इनमें वह मात्र 4 विकेट ही ले पाए हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 9 की इकॉनमी से रन लुटाए, जबकि औसत 43 से ऊपर रहा जो अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ इस तरीके से भारत पाकिस्तान को एशिया कप में हरा सकता है'

Updated on:
14 Aug 2022 10:12 pm
Published on:
14 Aug 2022 10:09 pm
Also Read
View All