Sussex vs Surrey: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर साबित कर दिया है। कि वह ना सिर्फ वह एक शानदार बल्लेबाज हैं बल्कि क्रीज पर टिक कर भी खेल सकते हैं। हालिया वाक्या उनके द्वारा रॉयल लंदन कप 2022 में शतक को लेकर है। इस शतक के बाद चेतेश्वर पुजारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। बता दें कि रॉयल लंदन कप में चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं और आज हुए मैच में उन्होंने सरे के खिलाफ 131 दिनों में 174 रनों की शानदार पारी खेली है। बता दें कि यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा लगातार शतक है। इससे पहले भी उन्होंने वारविकशायर के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था