क्रिकेट

T20 World Cup 2024: ICC ने बदल दिया सुपर 8 का शेड्यूल, अफगानिस्तान को मिल गया कंगारुओं से बदला लेने का मौका, जानें कब होगा मुकाबला

ICC Men's T20 World Cup 2024 के ग्रुप 1 की 3 टीमें तय हो हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कार्यक्रम ने बदलाव किया और अफगानिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया को एक ही ग्रुप में डाल दिया।
2 min read
AFG vs AUS Live Streaming Details

AFG vs AUS T20 World Cup 2024 Live Streaming: विश्व कप के सुपर-8 में अफगानिस्तान ने क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान ने शुक्रवार को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक भी लगाई। अफगानिस्तान की यह जीत न्यूज़ीलैंड के लिए बड़ा झटका है। सुपर-8 में पहुंचने का कीवी टीम का इरादा पूरा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड ग्रुप-सी में दो मैचों में दो हार के साथ सबसे नीचे है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने ग्रुप में तीनों मुकाबले जीत लिए। वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार हार मिली और टीम टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो गई है। अब अफगान टीम को वनडे वर्ल्ड कप में मिली ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला लेने का शानदार मौका मिल गया है। यह मैच वेस्टइंडीज में 22 जून को और भारत में सुबह 23 जून को लाइव देखा जाएगा।

Glenn Maxwell ने छीन लिया था मैच

7 नवंबर को आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम अपना वर्चुअल नॉकाउट मैच खेलने उतरी। सामने अफगानिस्तान थी और जो भी टीम जीतती उसे सेमीफाइनल में जगह मिल जाती। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 291 रन बना डाले। 292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि मैच अब अफगानिस्तान की झोली में है लेकिन ग्लैन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

22 जून को होगा AFG vs AUS का मुकाबला

22 जून को किंग्सटन में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें एक बार फिर से आमने सामन होंगी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। इस टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया की पड़ोसी न्यूजीलैंड के साथ युगांडा और पापुआ न्यू गिनी को हराकर सुपर 8 में जगह बनाने वाली अफगानिस्तान शानदार फॉर्म है और इस बार वह वनडे वर्ल्ड कप के जैसी गलती करने के मूड में नहीं दिख रही है। यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में यह मैच 23 जून को सुबह 6 बजे लाइव प्रसारित होगा।

Updated on:
14 Jun 2024 04:58 pm
Published on:
14 Jun 2024 04:55 pm