आपको बता दें कि आईसीसी के शेड्यूल के अनुसार 20 टीमों को 4 अलग अलग ग्रुप में रखा गया था। ग्रुप A,B,C और D। इन सभी ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर 8 में पहुंचती। मान लीजिए ग्रुप A से दो टीमों ने क्वालीफाई किया तो टॉप पर रहने वाली टीम को A1 कहा जाता और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को A2 नाम दिया जाता। बचे हुए B, C और D ग्रुप की टॉप टीमों के नाम भी इसी प्रकार होते। सुपर 8 में आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप 1 में A1, B2, C1 और D2 को रखा जाता तो ग्रुप 2 में B1, A2, C2 और D1 को शामिल किया जाता।