दरअसल, इसके पीछे भी पाकिस्तान का स्वार्थ है। टूर्नामेंट में तीन मैचों में दो हार के साथ बाबर आजम की टीम ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धूल चटा चुकी यूएसए दो मैचों में दो जीत के साथ भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को क्वालीफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले गंवा दे।