T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अब तक 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस दौरान 3 टीमों का पहले दौर से बाहर होना तय माना जा रहा है। श्रीलंका की टीम तो पहले दौर से बाहर ही हो चुकी है। आपको बता दें कि इस बार भाग ले रहीं 20 टीमों में से सिर्फ ओमान ऐसी टीम है, जो आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि सभी ग्रुप से 3 टीमों का बाहर होना तय है और दो टीमें ही अगले दौर यानी सुपर 8 में पहुंचेंगी। चलिए जानते हैं श्रीलंका के अलावा वो दो टीमें कौन सी हैं, जो इस टूर्नामेंट से बाहर होने के कागार पर खड़ी हैं।