क्रिकेट

भारत समेत इन 5 टीमों ने हासिल किया टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 का टिकट, 5 का सफर समाप्त

England vs Italy Highlights: सोमवार को कोलकाता में खेले गए वर्ल्डकप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर 8 का टिकट कन्फर्म कर लिया, तो ग्रुप C से 3 टीमें बाहर हो गईं।
2 min read
Feb 16, 2026
England Qualified for super 8
इंग्लैंड क्रिेकेट टीम (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 Super 8 Teams Confirm: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 की आधी से ज्यादा तस्वीर साफ हो चुकी है। मतलब 5 टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि पांच टीमों का आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप से 3 टीमें बाहर होंगी, जबकि 2 टीमें अगले दौर में जाएंगी।

इटली को हराकर सुपर 8 में इंग्लैंड

सोमवार को इंग्लैंड और इटली के बीच खेले गए मुकाबले से वर्ल्ड कप को सुपर 8 की एक और टीम मिल गई, जहां इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में इटली ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह लक्ष्य से सिर्फ 24 रन पीछे रह गई। इस मुकाबले के बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 का टिकट कन्फर्म कर लिया। इससे पहले भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें भी अगले दौर का टिकट कंफर्म कर चुकी थीं।

इस दौरान स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि इन तीनों टीमों को अभी एक-एक मुकाबला खेलना है। ग्रुप सी की दो टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में बची हुई तीनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका ने अगले दौर में जगह बना ली है, जबकि यूएई और कनाडा का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है। वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका ने सुपर 8 में जगह बना ली है और ओमान की टीम एलिमिनेट हो चुकी है।

ग्रुप ए से भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और नामीबिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि सुपर 8 की रेस में पाकिस्तान के साथ USA और नीदरलैंड्स की टीमें भी शामिल हैं।

Also Read
View All
AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 22 गेंदों में बांग्लादेश की आधी टीम को किया ढेर