यह समस्या मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों से जुड़ी है जो पाकिस्तान में जन्मे हैं, लेकिन अब अन्य देशों के नागरिक हैं। भारत के वीजा नियमों के अनुसार, पाकिस्तान में जन्मे व्यक्तियों को अपने जन्म देश के पासपोर्ट के आधार पर आवेदन करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त जांच और देरी होती है।
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था, और अब पाकिस्तानी मूल के कुछ खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिलने में देरी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
यह समस्या मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों से जुड़ी है जो पाकिस्तान में जन्मे हैं, लेकिन अब अन्य देशों के नागरिक हैं। भारत के वीजा नियमों के अनुसार, पाकिस्तान में जन्मे व्यक्तियों को अपने जन्म देश के पासपोर्ट के आधार पर आवेदन करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त जांच और देरी होती है।
अमेरिकी टीम के पाकिस्तानी मूल के चार खिलाड़ी पेसर अली खान, शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल, इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अली खान ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को एक वीडियो मैसेज में कहा, "हां, यह सच है कि तीन पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारतीय वीजा नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि हम टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।" हालांकि बाद में यूएसए क्रिकेट ने स्पष्ट किया कि वीजा 'डिनाइड' नहीं, बल्कि 'डिले' हुआ है, और आईसीसी इसे सुलझाने में मदद कर रहा है। ये चारों खिलाड़ी यूएस टीम के 20 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड में शामिल हैं और यूएसए का पहला मैच भारत के खिलाफ मुंबई में 7 फरवरी को है।
इसी तरह, इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद और रेहान अहमद भी वीजा देरी का सामना कर रहे हैं। दोनों पाकिस्तानी मूल के हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि आवेदन समय पर जमा किए गए थे, और भारतीय सरकार से आश्वासन मिला है कि कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी, प्रक्रिया में देरी के कारण ये खिलाड़ी श्रीलंका दौरे (वार्म-अप मैचों) के लिए टीम के साथ नहीं जा पा रहे हैं। ईसीबी ब्रिटिश सरकार की मदद से इसे तेज करने की कोशिश कर रहा है, और उम्मीद है कि विश्व कप शुरू होने से पहले वीजा मिल जाएगा।
यह समस्या पहले भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को परेशान कर चुकी है। इससे पहले सिकंदर जुल्फिकार और साकिब जुल्फिकार साल को 2019 में वीजा देने से मना कर दिया गया था। वहीं, सिराज अहमद को वर्ल्ड कप 2023 के लिए देर से वीजा मिला था। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को साल 2017 में इस समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को पहले टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था। वे टीम के साथ यूएई में थे, लेकिन वीजा प्रोसेस कंपलीट ना होने के कारण उन्हें लंदन वापस लौटना पड़ा था।