T20 World Cup 2026 Group A Scenarios: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 23 जून को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। कंगारू महिला टीम इस मैच को जीतकर ग्रुप-ए से आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। लेकिन, इसके बाद भारत समेत तीन टीमों के बीच एक स्थान के लिए पेच फंसेगा।

ICC Women's T20 World Cup 2026 Group A Scenarios: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब उस अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां से सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल सभी टीमों के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला होगा। मंगलवार 23 की रात ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक बेहद ही अहम मैच खेला जाने वाला है। पाकिस्तान के पास इस मैच में खोने को कुछ नहीं है तो ऑस्ट्रेलिया के पास आधिकारिक रूप से ग्रुप ए में सेमीफाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। इसके ग्रुप में तीन टीमों के बीच एक स्थान के लिए टक्कर होगी। आइये इस ग्रुप की सभी टीमों के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।
भारतीय महिला टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पहुंचने का सबसे सीधा गणित यही होगा कि वह अपने बाकी दो बचे हुए मैचों में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में से कोई एक अपना बचा हुआ मैच हार जाए।
भारत अगर बांग्लादेश को हराता हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो वह 6 पॉइंट्स पर खत्म करेगा। जबकि साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए मैच में से एक हार जाता है तो वह भी 6 अंक के साथ खत्म करेगा। मौजूदा स्थिति की तरह वह नेट रन रेट में आगे रहता है तो क्वालीफाई कर जाएगा।
वहीं, अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराता है। ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को हराता है और साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मैच जीतता है। ऐसे तीनों टीमें 8 पॉइंट्स पर खत्म करेंगी, जिसके बाद शीर्ष नेट रन रेट वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का गणित बहुत सीधा है। पहला, अगर वह बचे हुए दोनों मैच जीतते हैं। दूसरा, वह पाकिस्तान को हरा दे और भारत से हार जाए। ऐसे में
ऑस्ट्रेलिया, भारत और साउथ अफ्रीका के साथ 8 पॉइंट्स पर तीन तरफा टाई हो सकता है। कंगारू टीम ग्रुप ए में सबसे अच्छे +4.391 नेट रन रेट पर है तो वह क्वालीफाई कर जाएगा।
साउथ अफ्रीका अगर अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा देता है तो वह आसानी से क्वालीफाई कर जाएगा। क्योंकि उसके अगले दो मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से हैं। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया, भारत और साउथ अफ्रीका के साथ 8 पॉइंट्स पर टाई होता है तो नेट रन रेट पर पेच फंसेगा।
बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए सीधा समीकरण है कि व अपने शेष दो मैचों में भारत और साउथ अफ्रीका को हरा दे। इस तरह वह 8 अंक के साथ आसानी से क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन उसके लिए दो बड़ी टीमों को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। यहां स एक भी हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है।