T20 World Cup 2026 Injured Player List: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से पहले 7 स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज का भी नाम शामिल है।
Injured Player List in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा नुकसान ऑस्ट्रेलिया को हुआ है, क्योंकि उनके दो सबसे बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं।
इसके अलावा साउथ अफ्रीका, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को भी झटके लगे हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक एक दिन पहले चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज की टीम में एंट्री हो सकती है, हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और डेवोन कॉनवे भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। अफगानिस्तान के नवीन-उल-हक भी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने भी चोटिल हैं। हालांकि वह अभी टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन उनकी जगह काइल जैमीसन को टूर्नामेंट के लिए बुलाया जा रहा है। अगर समय पर फिट होते हैं तो एडम मिल्ने खेलेंगे, नहीं तो वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अब तक टूर्नामेंट शुरू भी नहीं हुआ है और 7 बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।