क्रिकेट

अगर रद्द हुआ जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच, तो ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से होगी बाहर या बचेगी उम्मीद, समझें समीकरण

दरअसल, जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द होते ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे, जबकि आयरलैंड के तीन अंक होंगे।
2 min read
Feb 17, 2026
Australia
Australia

T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 32वें मुकाबले में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हो पाया है।

जिम्बाब्वे सुपर 8 में

इस मुकाबले से तीन टीमों का भविष्य तय होना है। अगर मैच जिम्बाब्वे जीतता है तो वह सुपर 8 में जगह बना लेगा। वहीं अगर जिम्बाब्वे हार भी जाता है तो भी उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की भी सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बची रहेंगी।

मुकाबला रद्द हुआ दो टीमों की उम्मीदें खत्म

इसके अलावा आयरलैंड भी सुपर 8 में जगह बना सकता है। लेकिन अगर यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी। बारिश के कारण सुबह से अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। ऐसे में अगर मुकाबला रद्द होता है तो न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि आयरलैंड की भी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी और जिम्बाब्वे सीधे सुपर 8 में पहुंच जाएगा।

जानिए पूरा समीकरण

दरअसल, जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द होते ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे, जबकि आयरलैंड के तीन अंक होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीन मैच खेलकर सिर्फ दो ही अंक हासिल कर पाई है और अगर आखिरी मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके 4 अंक हो पाएंगे। ऐसे में अगर जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया का सुपर 8 से पत्ता साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आयरलैंड की भी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। आयरलैंड का यह चौथा मुकाबला है, लेकिन अगर यह भी रद्द होता है तो उसके सिर्फ तीन ही अंक रह जाएंगे।

ऐसे में जिम्बाब्वे एक मैच रहते ही सुपर 8 में जगह बना लेगा। जिम्बाब्वे को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जो 19 फरवरी को खेला जाएगा।

Updated on:
17 Feb 2026 05:43 pm
Published on:
17 Feb 2026 03:28 pm
Also Read
View All
ब्रायडन कार्स के हथकड़ी वाले मामले के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग में क्या हुई चर्चा? जो रूट ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम

टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम