क्रिकेट

T20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए मान भी गया पाकिस्तान, तो भी होगी कार्रवाई?

IND vs PAK T20 World Cup Controversy: पाकिस्तान सरकार ने रविवार को साफ कर दिया कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्डकप 2026 में हिस्सा तो लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।

2 min read
Feb 02, 2026
पाकिस्तान टीम (फोटो सोर्स: IANS)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK Controversy: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर विवाद थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे ड्रामे की वजह से विवाद और गहराता जा रहा है। आपको बता दें कि पहले बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसने भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद, तो BCCI को होगा 200 करोड़ का नुकसान

ICC ने दी चेतावनी

अब पाकिस्तान ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है और भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले का बहिष्कार करने की बात कही है। इसके बाद आईसीसी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उसे एक बार फिर इस फैसले पर सोचने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाना है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होना है।

हालांकि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि उनकी क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी। हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अगर दोनों टीमें नॉकआउट या फाइनल में पहुंचती हैं, तो पाकिस्तान की टीम खेलेगी या नहीं। इस विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

गावस्कर ने की कार्रवाई की अपील

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी के फैसले का ही पालन करेगा। दूसरी ओर, जिस तरह से पाकिस्तान लगातार वर्ल्ड कप को लेकर विवाद खड़ा कर रहा है, उस पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कड़ा बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि अगर पाकिस्तान आखिरी मौके पर भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए मान भी जाता है, तब भी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

गावस्कर ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ यह मैच नहीं खेलता है, तो दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड को नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर, आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उसकी द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी इवेंट्स में भागीदारी पर रोक भी लगा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी देने से भी मना किया जा सकता है।

पलट सकता है PCB

ऐसे में आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी तो दे दी है, लेकिन गावस्कर का मानना है कि अगर पाकिस्तान आखिरी समय पर भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए मान भी जाता है, तब भी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान क्या रुख अपनाता है और अगर वह पीछे हटता है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं। हालांकि आईसीसी ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि मोहसिन नकवी आखिरी मौके पर अपना फैसला बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप में इंडिया A खेलेगी 2 वॉर्म-अप मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और स्क्वॉड

Also Read
View All

अगली खबर