क्रिकेट

T20 वर्ल्डकप के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा फायदा, फ्री में मिलेंगे 2 अंक, जानें वजह

T20 World Cup 2026: वर्ल्डकप 2026 के ग्रुप A में भारतीय टीम को पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और USA के साथ रखा गया है, जहां सूर्या एंड कंपनी को फ्री में 2 अंक मिल जाएंगे।
2 min read
• •
Feb 01, 2026
IND vs SA Warm-up match Live Streaming
नागपुर टी20 मैच जीतने का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Cancelled: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाने वाला मुकाबला अब रद्द कर दिया गया है। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान के इस फैसले से टीम इंडिया को बड़ा फायदा हुआ है।

टीम इंडिया को मिलेंगे 2 अंक

अब जब वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, तो भारतीय टीम के खाते में पहले से ही दो अंक जुड़े होंगे। भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ है। अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं खेलता है, तो भारतीय टीम को बिना खेले ही दो अंक मिल जाएंगे, जबकि पाकिस्तान को दो अंकों का नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में पाकिस्तान सरकार का यह फैसला उनकी क्रिकेट टीम पर ही भारी पड़ने वाला है।

अगर भारत बाकी बचे नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है, तो उसके कुल आठ अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला छोड़ देता है, तो उसे नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर इन दोनों में से किसी एक टीम के खिलाफ भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, तो उसका वर्ल्ड कप सफर जल्द ही समाप्त हो सकता है।

नोकआउट्स में क्या होगा?

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 में भी दो ग्रुप होंगे, जहां चार-चार टीमों को रखा जाएगा। वहां से दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती हैं, तो वे आमने-सामने खेलेंगी या नहीं।

Updated on:
01 Feb 2026 09:25 pm
Published on:
01 Feb 2026 09:25 pm