क्रिकेट

9वें नंबर के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की उधेड़ी बखियां, 83 पर 7 से WI को पहुंचाया 170 के पार

WI vs SA Super 8: वेस्टइंडीज ने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 176 रन तक पहुंचा दिया।

2 min read
Feb 26, 2026
रोमारियो शेफर्ड (फोटो- IANS)

South Africa vs West Indies Update: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 177 रन बनाने होंगे। अगर साउथ अफ्रीका इस मुकाबले को जीत लेती है, तो भारतीय टीम के सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीतती है, तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें

रणजी ट्रॉफी का फाइनल हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा चैंपियन, तीसरे दिन तक बराबरी पर कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर

83 पर गिर गए 7 विकेट

हालांकि, जब मैच की शुरुआत हुई तो भारतीय फैंस ने राहत की सांस जरूर ली, क्योंकि वेस्टइंडीज ने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम 100 रन के आसपास ही सिमट जाएगी, लेकिन निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ अर्धशतक जड़ा, बल्कि जेसन होल्डर के साथ साझेदारी करते हुए टीम को 170 के पार पहुंचा दिया।

होल्डर ने 31 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली, हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। दूसरी ओर शेफर्ड ने अर्धशतक पूरा किया और 37 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए।

हेटमायर-पॉवेल का नहीं चला बल्ला

इस मुकाबले की शुरुआत साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर की, जहां उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ब्रैंडन किंग सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले कप्तान शाई होप 6 गेंदों में ताबड़तोड़ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। रदरफोर्ड 10 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैथ्यू फोर्ड ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए।

इसके बाद होल्डर और शेफर्ड के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। होल्डर 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए और अपने अर्धशतक से चूक गए, जबकि शेफर्ड ने अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाए।

एनगिडी ने लिए 3 विकेट

साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को दो-दो सफलताएं मिलीं। इस दौरान मार्को यानसन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन लुटाए, जबकि केशव महाराज ने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए।

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने टीम इंडिया का काम किया आसान! 60 रन पर ढेर कर दी वेस्टइंडीज की आधी टीम

Also Read
View All

अगली खबर