क्रिकेट

भारत से मिली बड़ी हार के बाद तीसरे नंबर पर खिसका पाकिस्तान, सुपर-8 की रेस से हो सकता है बाहर, समझें पूरा गणित

T20 World Cup 2026 Pakistan Super 8 Scenario: पाकिस्तान को भारत के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उसके सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। अब उसे अगले चरण में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Feb 16, 2026
T20 World Cup 2026 Pakistan Super 8 Scenario
पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

T20 World Cup 2026 Pakistan Super 8 Scenario: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और पाकिस्‍तान को महज 114 रनों पर समेटते हुए 61 रनों शिकस्‍त दी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस हार के साथ ही पाकिस्‍तान पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर खिसक गया है। इसके साथ ही उस पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। आइये पॉइंट्स टेबल के साथ उसके सुपर-8 में पहुंचने के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

भारत ने ग्रुप-ए से सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप-ए में लगातार तीन मैच जीतने के बाद 6 अंक और +3.050 के शानदार नेट रन रेट के साथ सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। अब भारत का इस ग्रुप में आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से होना है।

पाकिस्तान के लिए क्वालिफिकेशन सिनेरियो

पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक और -0.403 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है। पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन का एकमात्र तरीका यह है कि वह 18 फरवरी को नामीबिया को हरा दे। अभी पाकिस्तान और यूएसए दोनों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं। लेकिन, यूएसए का नेट रन रेट उससे बेहतर है।

यूएसए के लिए क्वालिफिकेशन सिनेरियो

दिलचस्प बात यह है कि यूएसए के पास भी सुपर-8 में पहुंचने का मौका है। यूएसए को उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान नामीबिया से हार जाए। अगर ऐसा हुआ तो यूएसए चार अंकों के साथ ही सुपर-8 में पहुंच जाएगा और पाकिस्‍तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, क्‍योंकि उसका नेट रन रेट यूएसए से बहुत कम है। वहीं, नीदरलैंड्स का बाहर होना भी तय है, क्‍योंकि उसका आखिरी मैच भारत से है। जबकि नामीबिया की टीम पहले अपने तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

क्रमटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1भारत (Q)3306+3.050
2यूएसए4224+0.787
3पाकिस्‍तान3214-0.403
4नीदरलैंड्स3122-1.352
5नामीबिया (E)3030-2.443
Updated on:
16 Feb 2026 09:33 am
Published on:
16 Feb 2026 09:33 am
Also Read
View All
जिम्‍बाब्‍वे के दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए अशोक शर्मा का बड़ा बयान, किया सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बनने का दावा

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report: भारत-इंग्‍लैंड चौथे मैच में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट

भारत की करारी हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर को घेरा, ट्रेंट ब्रिज के बाहर लगे ‘We want Sanju Samson’ के नारे, वीडियो वायरल

IND vs ENG: 4 मैच हारने के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया टीम इंडिया से कहां हो रही है चूक

IND vs ENG 4th T20: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने गंवाए हैं 5 में से 3 मैच, टीम इंडिया के नाम यहां सबसे बड़ा रन चेज