क्रिकेट

टी20 वर्ल्डकप 2026 में अब तक अजेय है जिम्बाब्वे, इन टीमों को भी नहीं दे पाया कोई मात

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

2 min read
Feb 19, 2026
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (फोटो- IANS)

Super 8 Topers Team: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर 8 टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ग्रुप बी से जिंबॉब्वे और श्रीलंका ने सुपर 8 में जगह बनाई है, जबकि आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान का सफर खत्म हो गया है। ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं, जबकि ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 का टिकट कटाया है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश ने T20 वर्ल्डकप 2028 के लिए किया क्वालीफाई, सुपर 8 से बाहर होने वाली इन टीमों का भी टिकट कन्फर्म

अब तक नहीं हारीं ये टीमें

इस दौरान साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिंबॉब्वे और भारत की टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, यानी इन टीमों को अब तक कोई भी दूसरी टीम हरा नहीं पाई है। दूसरी ओर पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें एक-एक मुकाबला हारने के बावजूद सुपरह 8 में पहुंचने में सफल रही हैं।

अब सुपर 8 के दो ग्रुप तय हो चुके हैं। ग्रुप-1 में सभी अजेय टीमें शामिल हैं, यानी साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और जिंबॉब्वे एक ही ग्रुप में हैं। वहीं सुपर 8 ग्रुप-2 में वे टीमें शामिल हैं, जिन्हें एक-एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जैसे इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड। इन दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यानी तीन मुकाबले खेलने के बाद जो भी टीमें अपने ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहेंगी, वे सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेंगी।

जिम्बाब्वे ने किया शानदार प्रदर्शन

इस दौरान जिंबॉब्वे ने टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने से चूकने वाली जिंबॉब्वे की टीम ने इस बार ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को हराकर सुपर 8 में जगह बनाई है। सबसे खास बात यह है कि जिंबॉब्वे की टीम अब तक अजेय रही है।

जिंबॉब्वे ने ओमान को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया, फिर ऑस्ट्रेलिया को मात देकर दुनिया को हैरान कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द हो गया था। इसके बाद मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर उन्होंने साबित कर दिया कि यह टीम केवल भाग्य के भरोसे नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। अब सुपर 8 राउंड में जिंबॉब्वे का पहला मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज से होगा, जबकि 26 फरवरी को उसका सामना भारतीय टीम से और 1 मार्च को साउथ अफ्रीका से होगा।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका भी नहीं रोक पाई जिम्बाब्वे का विजयरथ, सुपर 8 से पहले वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई सनसनी

Also Read
View All

अगली खबर