क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप: आईसीसी ने अंतिम फैसले के लिए बीसीसीआई को दिया 28 जून तक का अल्टीमेटम

1 जून को हुई मीटिंग में बीसीसीआई के अधिकारियों ने अपनी बात आईसीसी के सामने रखी। वहीं आईसीसी की तरफ से इस मामले में बीसीसीआई को पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 11:51 AM IST
t20_world_cup.png

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, आईसीसी ने इस वर्ष भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्वकप पर अंतिम फैसला लेने के लिए बीसीसीआई को 28 जून तक का वक्त दे दिया है। हाल ही 28 मई को बीसीसीआई ने एसजीएम की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच यूएई में कराने का फैसला लिया। साथ ही इस बैठक में आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर चर्चा हुई।

कोरोना को लेकर संशय
बीसीसीआई ने आईसीसी से टी20 वर्ल्डकप पर अंतिम फैसला लेने के लिए थोड़े और वक्त की मांग की थी। 1 जून को हुई मीटिंग में बीसीसीआई के अधिकारियों ने अपनी बात आईसीसी के सामने रखी। वहीं आईसीसी की तरफ से इस मामले में बीसीसीआई को पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है। टी20 वर्ल्डकप इस वर्ष अक्टूबर—नवंबर में भारत में होना है, लेकिन यहां कोरोना की वजह से आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने आतंक मचाया हुआ है। वहीं तीसरी लहर को लेकर भी खबरें आ रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई T20 वर्ल्ड कप को भारत से बाहर कराने के विचार में नहीं है। इसी वजह से उसने आईसीसी से थोड़ा वक्त मांगा है।

मांगा 28 जून तक का वक्त
बीसीसीआइ की तरफ से आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह हिस्सा लेने दुबई पहुंचे थे। वहां उन्होंने टी20 वर्ल्डकप पर अंतिम फैसला सुनाने के लिए 28 जून का तक का वक्त मांगा, जो आईसीसी ने मान लिया। ऐसे में बीसीसीआई को टी20 वर्ल्डकप पर विचार करने के लिए इस महीने का लगभग पूरा समय मिला है। इस दौरान भारतीय बोर्ड देश में हेल्थ से जुड़े डेवलपमेंट की समीक्षा करेगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड की अगली मीटिंग में बीसीसीआई को पूरे प्लान के साथ आने को कहा गया है।

यूएई में शिफ्ट कराया जा सकता है टूर्नामेंट
बताया जा रहा है कि अगर बीसीसीआई अगर टी20 वर्ल्डकप को भारत में आयोजित कराने में असमर्थ रहता है तो फिर इसे UAE शिफ्ट किया जा सकता है। कोरोना की वजह से पिछले महीेने स्थगित हुए आईपीएल 2021 को भी बीसीसीआई ने यूएई में शिफ्ट कर दिया है। अब आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर—अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे।

Updated on:
2 Jun 2021, 11:51 AM IST
Published on: