T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका अपना Warm-Up खुद से खेलेगी। यानी साउथ अफ्रीका अपने खिलाड़ियों को ही दो भागों में बांटकर मैच खेलेगी। जानें आईसीसी को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला।
T20 World Cup 2024 Warm-Up Schedule: गुरुवार को आईसीसी (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल जारी किया, जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को कोई मैच नहीं मिला है। भारतीय टीम अपना मुकाबला 1 जून को बांग्लादेश के साथ खेलेगी। इस दौरान आईसीसी का एक ऐसा फरमान भी देखने को मिला, जो सबको हैरान कर देगा। साउथ अफ्रीका की विरोधी टीम कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका की होगी। यह आईसीसी ने खुद ऐलान किया है। जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी स्क्वॉड सबसे पहले घोषित की थी और वे कोई सीरीज भी नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में उनके साथ साउथ अफ्रीका का शेड्यूल अनांउस किया जा सकता था लेकिन आईसीसी ने ऐसा नहीं किया।
अब साउथ अफ्रीका का वॉर्म अप मैच 9 मई को खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुने गए खिलाड़ियों को ही दो भागों में बांट कर मैच खेलेगी। ऐसा आज तक शायद ही वर्ल्ड कप के मैच से पहले वॉर्म अप गेम में हुआ हो। ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला 28 मई को नामिबिया से होगा तो बांग्लादेश को दो वॉर्मअप मैच मिले हैं और उन्हें 28 को मेजबान यूएसए और 1 जून को भारत से भिड़ना है।
कनाड़ा, पापुआ न्यू गिनी, यूएसए, नीदरलैंड्स, यूगांडा, नामिबिया, नेपाल और ओमान को दो दो मैच मिले हैं। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड भी इस दौरान दो दो मैच खेलेंगी लेकिन साउथ अफ्रीका को वॉर्म अप के लिए एक भी टीम नहीं दी गई। इसके पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल पाया है। आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को एक एक मैच मिले हैं। 27 मई से 1 जून तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैच खेले जाएंगे। 2 जून से वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेनरिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
रिजर्व खिलाड़ी: नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।