हालांकि वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने वाली श्रेयंका पाटिल काफी आस्वस्त हैं और उनका कहना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस हरा देगी। बता दें कि लखनऊ अगर वह मैच हार गई तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी फिर रेस में सिर्फ दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु बच जाएंगी। दिल्ली ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं और बेंगलुरु से नेट रन रेट के मामले में पीछे है लेकिन प्वाइंट्स उनके ज्यादा हैं। ऐसे में बेंगलुरु की टीम चेन्नई को हरादेती है तो वह दिल्ली से आगे हो जाएगी।