इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब 10 से भी कम मैच बचे हैं और चैंपियन का फैसला हो जाएगा। प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जगह बना ली है तो बचे हुए दो स्थानों के लिए 5 टीमें रेस में शामिल हैं। पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। इस आईपीएल में प्रदर्शन के आधार भले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ लेकिन कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है।