IPL 2024 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक 65 मुकाबले खेले जा चुके हैं और लीग स्टेज में सिर्फ 4 मैच बचे हैं। इन 4 मैचों से प्लेऑफ की दो आईपीएल टीमें तय होनी हैं लेकिन दावेदार 5 हैं। ऐसे में आज चलिए बताते हैं कि किसकी राह आसान है और किसका बाहर होना तय है। अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैच जीतकर पहले स्थान पर हैं तो राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 5वें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छठे स्थान पर हैं। प्लेऑफ की रेस में लखनऊ सुपरजायंट्स भी शामिल है, जो 7वें स्थान पर है।