क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों का चयन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर आधारित होगा: फिंच

फिंच का कहना है कि उनकी राय में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना और बेहतर करना विशेष है, इसलिए जो खिलाड़ी इन दौरों पर जा रहे हैं उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 7:50 AM IST
Aaron Finch
Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया टीम की सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने टी20 वर्ल्ड कप में चयन को लेकर इशारों—इशारों में कुछ खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। यह चेतावनी टीम के उन खिलाड़ियों के लिए है जो वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से पहले आराम कर रहे हैं। फिंच ने ने कहा कि हो सकता है जो खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप में न हो। फिंव का कहना है कि सेलेक्टर्स फॉर्म में रहने वाले खिलाड़ियों को ही मौका देंगे। फिंच का कहना है कि इस वर्ष होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में चयन आगामी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार होगा। साथ ही फिंच ने इस बात के संकेत भी दिए कि इस दौरे पर नहीं जाने खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बना पाना मुश्किल होगा।

इन खिलाड़ियों को हो सकता है नुकसान
ऑस्ट्रेलिया टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आगामी दौरों पर नहीं जाने का फैसला किया है। इनमें डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोयनिस और डैनियल सैम्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं फिंच ने हाल ही में इन दौरों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया था। फिंच का कहना है कि उनकी राय में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना और बेहतर करना विशेष है, इसलिए जो खिलाड़ी इन दौरों पर जा रहे हैं उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आपको ताजा फॉर्म के हिसाब से जाना चाहिए और जो लोग अच्छा खेल रहे हैं उन्हें मौका मिलना चाहिए। जो खिलाड़ी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर जा रहे हैं, उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका है।

IPL में भी खेलना मुश्किल
वहीं कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलने पर भी संशय है। पैट कमिंस तो पहले ही कह चुके हैं कि वे आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं मैक्सवेल और वॉर्नर के खेलने पर भी संशय है। हाल ही में फिंच ने इस बात के संकेत दिए थे कि उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के दौरों से बाहर रहकर यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण में खेलना चाहते हैं। साथ ही उनका कहना था कि आईपीएल के शेष मैच में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर टी20 वर्ल्ड कप से पहले कार्यभार काफी बढ़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरा
इस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर जाना है। वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 के पांच मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का वेस्टइंडीज दौरा का 10 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। यहां टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत अगस्त में होगी।

Updated on:
26 Jun 2021, 7:50 AM IST
Published on: