क्रिकेट

जगदीशन ने जड़ा तूफानी शतक, USA के गेंदबाजों को बुरी तरह पीटा, तिलक-प्रियांश भी खूब गरजे

IND A vs USA Warm Up Match Score Update: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मुकाबले में भारत, इंडिया-ए और यूएसए के बीच मैच जारी है, जहां नारायण जगदीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मुकाबले […]

2 min read
Feb 02, 2026
एम जगदीशन (फोटो- Jiostar)

IND A vs USA Warm Up Match Score Update: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मुकाबले में भारत, इंडिया-ए और यूएसए के बीच मैच जारी है, जहां नारायण जगदीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और नारायण जगदीश ने प्रियांशु आर्य के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन चौथे ओवर में प्रियांशु आर्य 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद, तो BCCI को होगा 200 करोड़ का नुकसान

तिलक वर्मा ने भी खेली शानदार पारी

इसके बाद नारायण जगदीश को तिलक वर्मा का साथ मिला और दोनों ने मिलकर इंडिया-ए के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि तिलक वर्मा 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। एक छोर पर नारायण जगदीश का बल्ला लगातार चलता रहा और उन्होंने 49 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। जगदीश का साथ देने आए आयुष बदोनी ने भी क्रीज पर आते ही तूफानी शुरुआत की। शतक पूरा करने के बाद जगदीशन ज्यादा देर नहीं टिक सके और 55 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हो गए।

आपको बता दें कि इंडिया-ए को वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्म-अप मुकाबले खेलने हैं। दूसरा वॉर्म-अप मैच 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला जाएगा। इससे पहले भारत की सीनियर टीम, जो T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई है, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी, जो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा।

गौरतलब है कि 2024 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। इससे पहले भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में ही अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

एक एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ टी20 वर्ल्डकप खेलने आ रही है ऑस्ट्रेलिया, मजबूरी में करना पड़ रहा ऐसा

Also Read
View All

अगली खबर