दिल्ली में होने वाली विराट और अनुष्का की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव लग्ज़री होटल बुक किया गया है।
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी तो गुपचुप तरीके से इटली के हेरिटेज रिजॉर्ट बोरगो फिनोसिएतो में कर ली। लेकिन अब शादी की रिसेप्शन पार्टी बहुत ही शानदार तरीके से और खुल्लम-खुल्ला की जाएगी। फिलहाल तो दोनों अभी बर्फीली वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। शादी की खुशी में पहली पार्टी दिल्ली में हो रही है। दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को है। तो वहीं दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में 26 दिसंबर को दी जाएगी।
बता दें कि दिल्ली में होने वाली विराट और अनुष्का की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव लग्ज़री होटल बुक किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की पार्टी होटल के दरबार हॉल में होगी। जहां 1000 से भी ज़्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस पार्टी में विराट और अनुष्का की फैमिली के अलावा सभी रिश्तेदार, दोस्त भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं संभव हो तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी में आने वाले सभी गेस्ट्स के लिए वेज, नॉन-वेज और शराब की भी व्यवस्था की जाएगी। इस हिसाब से खाने-पीने से लेकर हॉल के सभी खर्चों को लेकर पूरा बिल 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ तक का आ सकता है। जबकि दिल्ली की पार्टी के कुछ ही दिन बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन होना है। यहां के लिए अभी कुछ खास जानकारी नहीं है। हमारे पास विराट और अनुष्का की मुंबई वाली पार्टी से जुड़ी अभी कोई भी खबर नहीं है आती है तो हम आपको तुरंत जानकारी देंगे।