4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का इंतजार करती रह गई दादी, अनुष्का ने बुलाया तक नहीं

अनुष्का की दादी, चाचा, चाची सभी ने कुछ भी बोलने से किया इनकार।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:46 PM IST

virat_anushka wedding

anushka_virat wedding

देहरादून। जिस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की धूम सोमवार को पूरी दुनिया की मीड़िया में सुनाई दे रही थी। उस समय फिल्म अभिनेत्री के दून स्थित पुश्तैनी घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां अनुष्का की दादी, चाचा- चाची रहते हैं लेकिन इनमें से किसी को शादी में निमंत्रण नहीं दिया गया था। दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से उनका पुश्तैनी आवास है।

अभिनेत्री अनुष्का बचपन में अपने पिता एके शर्मा के साथ यहां आया करती थीं। इस दौरान वो चचेरे भाई-बहनों के साथ खेला करती थी। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा सहित परिवार के बाकी सदस्य आज भी यहीं रहते हैं। सोमवार को जब विराट-अनुष्का की शादी की बात दुनिया भर में फैली तो यहां सन्नाटा था। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा अपने रोज के कामों में व्यस्त नजर आईं। न्योता न मिलने से परिवार का हर सदस्य आहत तो नजर आया लेकिन इस संबंध में किसी ने खुलकर बात करने से परहेज किया। हांलाकि हर बार की तरह अनुष्का की दादी ने कहा अनुष्का-विराट के साथ खुश रहेगी।

भारतीय परंपरा से हुई शादी :

विराट और अनुष्का दोनो का परिवार भारतीय परंपरा के मुताबिक ही शादी चाहते थे। लिहाजा यह शादी सभी भारतीय रस्मों को निभाते हुए की गई है। शादी की तारीख को लेकर भी इस बात को बल मिलता है। दरअसल 14 दिसंबर से खरमास शुरु हो जा रहा है। हिंदू मान्यता के मुताबिक इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लिहाजा शादी के लिए 11 दिसंबर का दिन चुना गया।

खुले आसामन को फूलों से सजाया गया :

रिपोर्ट के मुताबिक शादी का पूरा प्रोग्राम इटली के बेहद आलीशान रिजॉर्ट बोर्गो फिनोक्चयोतो में हुआ। उम्मीद जताई जा रही है ही कुछ ही समय बाद विराट और अनुष्का भी इस शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे। न्यूज एजेंसी एनआईए ने भी इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें टस्कीन में कंटेनर से शादी के लिए फूल लाए गए हैं और शादी खुले आकाश के नीचे हुई है।

अनुष्का के पंडित ने कराई शादी :

बता दें कि शादी की तैयारियों को लेकर विराट और अनुष्का तीन दिन पहले ही इटली रवाना हो चुके थे। यह शादी में अनुष्का शर्मा परिवार के पुरोहित ने कराई है। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने पिछले साल विराट और अनुष्का देहरादून गए थे।

21 दिसंबर को रिस्पेशन पार्टी :

इस हाई प्रोफाइल शादी में बहुत काम लोग शामिल हुए हैं। इसी वजह से मीडिया और दोस्तों के लिए एक भव्य रिस्पेशन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को मुंबई के एक होटल में रिस्पेशन पार्टी दी जाएगी।

कब शुरु हुई चर्चा :

बता दें कि इस बात की चर्चा बहुत पहले से थी कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ब्रेक की मांग की है। बताया जा रहा था कि इसी ब्रेक के दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी परिणय सूत्र में बंध जाएगी।

लंबे समय से रिलेशन में है दोनों :

कोहली और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दें कि दोनों की पहचान बचपन से है। आज के समय में दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर है।