4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Great Indian Wedding2017: विराट-अनुष्का ने सात समंदर पार लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

विराट कोहली ने अपने Titter हैंडल में जयमाला की फोटो share कर इस खबर पर मुहर लगा दी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:15 PM IST

virat anushka

virat anushka

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।"

कोहली ने आगे लिखा, "हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।" विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि कुछ दिन पहले मीडिया ने जो खबर दी थी कि अनुष्का विराट दिसंबर में शादी के बंध सकते हैं, उस पर मुहर लग गई है। चर्चा है कि इनकी शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में। दोनों ही रिसेप्शन एक सप्ताह के अंतराल में होंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली और अऩुष्का शर्मा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी की खबरें उस वक्त सामने आई थीं, जब विराट कोहली ने बीसीसीआई से दिसम्बर में छुट्टी की मांगी थी। फिर जल्द ही अनुष्का अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। इतना ही नहीं अनुष्का और उनके परिवार के साथ उनके फैमिली पंडित भी नजर आए थे..जिसके बाद इनकी शादी के कयास लगाए जाने लगे थे। आपको बता दें कि बीते दिनों विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान भी यह बात मानी थी कि जबसे अनुष्का ने उनके जीवन मे प्रवेश किया है, तब से उनकी किस्मत बदल गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन