क्रिकेट

‘मुझे एक अच्छा काम बताओ जो उसने किया हो’ PCB प्रमुख Ramiz Raza पर भड़का पूर्व तेज गेंदबाज

पाकिस्तानी टीम के पूर्व ऑल राउंडर और तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष Ramiz Raza को लताड़ लगाते हुए कहा है कि मुझे कोई 'एक अच्छा काम बताओ जो उसने किया हो'
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2022, 12:48 PM IST
Ramiz Raza
Ramiz Raza

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद (Tanvir Ahmed) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख रमीज़ राजा (Ramiz Raza) को फटकार लगाते हुए कहा है 'उसने पीसीबी अध्यक्ष हुए एक अच्छा काम बताओ जो उसने किया हो' बोर्ड के चेयरमैन रहते उसने अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे पाकिस्तान मैं क्रिकेट खेल का विस्तार हो। बता दें कि आईसीसी रैकिंग में पाकिस्तान टेस्ट में 5वें और वनडे और टी-20 में तीसरे स्थान पर है। पिछले साल हुए T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर तनवीर अहमद ने माना है कि पाकिस्तानी टीम में अभी भी खिलाड़ियों का चयन मेरिट के आधार पर नहीं होता

उसने उम्मीद के मुताबिक काम नही किया

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए तनवीर अहमद ने कहा कि लगभग 8 से 9 महीने हो चुके हैं रमीज राजा को पीसीबी का चेयरमैन बने हुए हैं और अभी तक उसने एक अच्छा काम नहीं किया है जिससे कि खुशी हो। टीम चुनने की प्रकिया में अभी भी मेरिट लिस्ट का इस्तेमाल नही हो रहा है। इसमें सरकार और बाहरी हस्तक्षेप माना जाता है जिससे क्रिकेट में पाकिस्तान बेहतर नहीं कर पा रहा है।

यह भी पढ़ें - Ireland के खिलाफ Hardik Pandya ने रचा इतिहास, धोनी, कोहली, ऋषभ, धवन सब को छोड़ा पीछे


इसके अलावा उन्होंने कहा कि रमीज के अध्यक्ष बनने पर मुझे लग रहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की स्थिति कुछ सुधरी गई। लेकिन सब का सब वैसे का वैसा ही है। सिलेक्शन प्रोसीजर में अभी भी मेरिट लिस्ट नहीं है, जिससे कि प्रतिभावान खिलाड़ी आगे नहीं आ पाते। साथ ही क्रिकेट में मुद्दे ज्यों के त्यों बने हुए हैं। पाकिस्तान में क्रिकेट की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे।

यह भी पढ़ें - India vs England: पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ा ये दिग्गज बल्लेबाज, लगा चुका है 4 शतक

हाल में ही पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद यह लग रहा था कि रमीज राजा पीसीबी प्रमुख का पद छोड़ देंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस सब पर रमीज राजा ने कहा अगर ऐसा होना होता तो अब तक हो जाता, 2 महीने से ज्यादा हो चुके हैं उन्हें कुछ करना होता तो वह कर चुके होते। मैं इस पद पर बने रहना चाहता हूं और पाकिस्तान में क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करना चाहता हूं। बता दें कि राजा अगले महीने होने वाली आईसीसी AGM मीटिंग में आईपीएल के बढ़े हुए समय को चुनौती देते हुए नजर आएंगे।

Updated on:
27 Jun 2022, 12:48 PM IST
Published on: