मैच का हाल बताए तो बारिश के कारण मैच को 12 ओवर का कर दिया गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से Harry Tector ने नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर, इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। दीपक हुड्डा ने 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दिनेश कार्तिक ने 5 रनों की पारी खेली। इस मैच में सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए। ईशान किशन ने 26 रनों की पारी खेली।