क्रिकेट

विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर समेत कई दिग्गजों को हुई वापसी

चयन समिति ने टी-20 टीम से कई युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाकर दिग्गज खिलाड़ियों को वापस बुलाया है।
2 min read
Team India select

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को विंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से होने वाले तीन टी-20 और और इतने ही वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जहां टीम में जहां टी-20 टीम में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे और टी-20 दोनों टीमों में जगह दी गई है।

विराट कोहली की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 टीम से ब्रेक लेने वाले टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की भी इस सीरीज में वापसी हुई है। हालांकि जैसी उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा को इस सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है, वैसा नहीं हुआ है। उन्हें वनडे और टी-20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। वहीं पिछली टी-20 सीरीज में टीम हिस्सा रहे संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम में शार्दुल ठाकुर को भी शामिल नहीं किया गया है। वहीं दीपक चाहर और शिवम दुबे को वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। इन दोनों को पहली बार वनडे टीम में भी शामिल किया गया है।

भारतीय टीम

वनडे : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार।

टी-20 : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

Updated on:
22 Nov 2019 08:25 am
Published on:
21 Nov 2019 09:17 pm
Also Read
View All
कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट