क्रिकेट

राहुल चाहर ने अपनी मंगेतर ईशानी से की सगाई, वायरल हो रही हैं तस्वीरें और वीडियो

इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद थे। उनकी बहन ने सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
2 min read
Rahul Chahar

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर स्टार राहुल चाहर की सगाई उनकी मंगेतर ईशानी से हो गई। अब वे दोनों बहुत जल्द वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। इस मौके पर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज और उनके चचेरे भाई दीपक चाहर ने उनको बधाई देते हुए कहा कि वह उन चंद खुशनसीब लोगों में से हैं, जिन्हें अपना प्यार मिला।

दीपक की मॉडल बहन मालती वीडियो किया शेयर

टीम इंडिया के 20 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड इशानी के साथ सगाई कर ली। राहुल विंडीज दौरे पर और बांग्लादेश के भारत दौरे पर टीम इंडिया के सदस्य थे। फिलहाल वह टीम से बाहर हैं, लेकिन विंडीज दौरे पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी सीमित ओवर के फॉर्मेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्य हैं। दीपक की बहन मालती मॉडल हैं। उन्होंने सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है, जो वायरल हो रही है।

परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की सगाई

राहुल चाहर ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। इस मौके पर दीपक चाहर ने अपने छोटे भाई को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि राहुल उन चंद खुशकिस्मत लोगों में से हैं, जिन्होंने अपना प्यार पाया। वह अब अपने प्यार के साथ नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने छोटे भाई और उनकी होने वाली पत्नी के साथ तस्वीर भी शेयर की।

Updated on:
13 Dec 2019 07:38 pm
Published on:
13 Dec 2019 07:37 pm