मुंबई : बुधवार को खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टीम इंडिया ने दो ऐसे कारनामे किए, जो क्रिकेट के इतिहास में आजतक न हीं हुआ है। भारत के दो बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दोनों ने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से टॉप पर साल का समापन किया तो वहीं इस मैच के दौरान तीन भारतीय बल्लेबाज ने 70 से अधिक रन बनाए। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 91, रोहित शर्मा ने 70 और कप्तान विराट कोहली ने 70 रनों का योगदान दिया। इस मैच में भारत ने विंडीज को 67 रनों से मात देकर सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया है।