
मुंबई : क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने बुधवार को एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। इस मैच से पहले उन्होंने 399 छक्के लगाए थे।
गेल और आफरीदी है रोहित से आगे
विश्व स्तर पर छक्कों की बात करें तो विश्व स्तर पर दो खिलाड़ी इनसे आगे हैं। विंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल इस मामले में पहले स्थान पर हैं। वह 534 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के लगाए हैं।
सबसे पहले छक्कों का शतक कपिल देव ने किया था पूरा
भारत की बात करें तो छक्कों का शतक सबसे पहले कपिल देव ने लगाया था। इनके रिकॉर्ड को तोड़कर छक्कों के दोहरे शतक तक सौरव गांगुली पहुंचे। इसके बार छक्कों का तिहरा शतक महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया था और अब इन सबको पछाड़कर रोहित शर्मा चार सौ पार पहुंचे।
Updated on:
11 Dec 2019 08:33 pm
Published on:
11 Dec 2019 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
