क्रिकेट

एक ने छीना खिताब, दूसरी ने हर बार दी मात, T20 वर्ल्ड कप में इन 2 टीमों को कभी हरा नहीं पाई टीम इंडिया

2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्डकप के 9 संस्करणों का आयोजन हो चुका है और इस दौरान 2 टीमें ऐसी रहीं हैं, जिसे भारतीय टीम कभी नहीं हरा सकी है।
2 min read
Feb 08, 2026
Team india
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team India in T20 World Cup History: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया अपना दसवां संस्करण खेल रही है और इससे पहले वह दो बार चैंपियन भी बन चुकी है। हालांकि इस दौरान दो ऐसी टीमें रही हैं, जिन्हें भारतीय टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप में नहीं हरा पाई है। इनमें से एक टीम ने तो भारतीय टीम से खिताब भी छीन लिया था, जबकि दूसरी टीम ऐसी रही है जो आज तक टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल तक नहीं खेल पाई है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम को हर बार उसके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड से हिसाब अधूरा

इनमें सबसे पहली टीम न्यूजीलैंड की है, जिसने भारतीय टीम को 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हराया है। साल 2007 में भारतीय टीम सुपर-4 स्टेज में न्यूजीलैंड से हार गई थी। हालांकि इसके बाद अगले दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची और वहां ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बन गई।

इसके बाद 2016 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में एक बार फिर न्यूजीलैंड से हार गई थी, लेकिन उस बार भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं 2021 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही न्यूजीलैंड से हार गई और इसी के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

2014 में श्रीलंका ने छीन लिया था खिताब

दूसरी टीम श्रीलंका है, जिससे भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में दो बार हार का सामना करना पड़ा है और दोनों ही हार काफी अहम रही हैं। साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-4 स्टेज में पहली बार भारत और श्रीलंका का आमना-सामना हुआ था, जहां भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक बार फिर भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने आईं और यहां भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ये वही दो टीमें हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम को हर बार मात दी है।

Updated on:
08 Feb 2026 04:45 pm
Published on:
08 Feb 2026 04:45 pm