क्रिकेट

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दुबई में दिया ‘ब्रोंको’ टेस्ट, जानें क्यों पड़ी इसकी जरुरत

Team India Bronco Test: एशिया कप 2025 के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया टी20 के खिलाडि़यों ने आईसीसी अकादमी में ब्रोंको टेस्ट दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये टेस्‍ट चयन का हिस्‍सा नहीं है, बल्कि सिर्फ फिटनेस का आकलन है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2025, 10:14 AM IST
Team India Bronco Test
दुबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Team India Bronco Test: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में ब्रोंको टेस्ट दिया। स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स के अनुसार, यह नया फिटनेस टेस्‍ट शुरू किया गया है। पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेटरों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट के अलावा यह नया फिटनेस टेस्‍ट भी दिया था, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि ऐसा नहीं किया गया। टी20 इंटरनेशनल खिलाडि़यों का ब्रोंको टेस्ट दुबई में होगा।

एशिया कप 2025 से पहले दिया ब्रोंको टेस्ट

दरअसल, रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के प्‍लेयर्स ने शनिवार को दुबई में अपने दूसरे अभ्यास सत्र के दौरान ब्रोंको टेस्ट दिया है। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों को कथित तौर पर नए फिटनेस टेस्‍ट में भाग लेते हुए देखा गया। एशिया कप से पहले टीम इंडिया ने शुक्रवार को अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया। बता दें कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। 

'ब्रोंको' टेस्‍ट सिर्फ फिटनेस का आकलन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रोंको टेस्ट चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह केवल एक फिटनेस आकलन है। साथ ही यह भी बताया गया है कि भारतीय टीम के कुछ सदस्यों ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले बेकेनहैम में ट्रेनिंग कैंप दौरान भी यह टेस्ट दिया था।

ब्रोंको टेस्ट क्या है?

ब्रोंको टेस्‍ट में एक खिलाड़ी 20 मीटर शटल रन से शुरुआत करता है, जिसके बाद 40 मीटर और 60 मीटर की दौड़ होती है। यह एक सेट होता है। एक खिलाड़ी से बिना ब्रेक लिए ऐसे पांच सेट (कुल 1200 मीटर) करने की अपेक्षा की जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेटरों को ब्रोंको टेस्ट 6 मिनट के अंतराल में पूरा करने के लिए कहा गया। 2 किलोमीटर के टाइम ट्रायल में तेज गेंदबाजों के लिए बेंचमार्क 8 मिनट 15 सेकंड का था। बल्लेबाजों, विकेटकीपरों और स्पिनरों के लिए यह 8 मिनट 30 सेकंड का था।

Updated on:
7 Sep 2025, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारतीय बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कराई मिट्टी पलीद, जहां 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया, वहां न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट पार किया टोटल

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से कीरोन पोलार्ड को किया प्रमोट, सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में हुए शामिल, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?

NZA vs INDA: महज 113 रन पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, कीवियों ने पहले दिन चाय तक बनाए 32/0

IND vs NZ: आज मैदान पर उतरेगा T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! विपक्षी टीम को डरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े