क्रिकेट

छठी बार टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड

T20 World Cup Team India Semifinal Record: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

2 min read
Mar 02, 2026
टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो-IANS)

Team India Record in T20 World Cup Semifinal: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह छठा मौका है जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम चार में जगह पक्की की है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। अब चलिए जानते हैं कि कब-कब भारतीय टीम सेमीफाइनल से आगे बढ़ी और कब-कब सेमीफाइनल में ही उसका सफर समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में होगी भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला

पहले ही वर्ल्डकप में मिला सेमीफाइनल का टिकट

साउथ अफ्रीका की मेजबानी में साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सुपर 4 के पहले ही मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अंतिम 4 में भारतीय टीम ने उस टाइम की वनडे वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई।

इसके बाद भारतीय टीम 7 साल बाद नॉकआउट में पहुंची। 2014 में आयोजित टी20 वर्ल्डकप के अंतिम 4 में भारतीय टीम ने शानदार अंजाद में प्रवेश किया। यहां भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम श्रीलंका से हार गई। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार छठा टी20 वर्ल्डकप खेलने उतरी। 2016 में भारतीय टीम तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसे वेस्टइंडीज ने मात दी।

2021 में टीम इंडिया पहले राउंड से हुई बाहर

2018 और 2020 का टी20 वर्ल्डकप अलग-अलग कारणों की वजह से नहीं हो पाया। 2021 में UAE में टी20 वर्ल्डकप आयोजन हुआ और भारतीय टीम यहां पहली बार वर्ल्डकप पाकिस्तान से हार गई। इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को तिलिस्म फिर तोड़ने में नाकाम रही और पहले ही राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद 2022, 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने अंतिम 4 में जगह बनाई।

2022 के टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड से 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद 2024 के टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने उसी इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने अब तक 5 टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में हिस्सा लिया है और 3 बार आगे बढ़ी है तो दो बार सेमीफाइनल में ही सफर समाप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें

वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, संजू सैमसन ने बचा ली लाज, खेली यादगार पारी

Also Read
View All

अगली खबर