1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में होगी भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला

IND vs ENG 2nd Semifinal Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों टीमें अंतिम 4 में आमने सामने हुई थीं।

2 min read
Google source verification
जसप्रीत बुमराह (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 Semifinal 2 IND vs WI: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की टीमें तय हो चुकी हैं। भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हराकर 10 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है। आपको बता दें कि साल 2016 में इसी वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था। आज भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को हराकर न सिर्फ बदला लिया, बल्कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने से भी रोक दिया। अब भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से इंग्लैंड से भिड़ेगी।

लगातार तीसरी बार IND vs ENG

यह लगातार तीसरा मौका होगा जब भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां इंग्लैंड ने 10 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई और फिर पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड से उस हार का बदला लिया। भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया और वहां साउथ अफ्रीका को मात देकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती।

अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं। अब देखना यह होगा कि फाइनल का टिकट किस टीम को मिलता है।

सेमीफाइनल्स का सीधा प्रसारण

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत में यह मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। यह दूसरा सेमीफाइनल होगा, जो गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। यह मैच भी भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए इंग्लैंड

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और जेमी ओवरटन।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारत

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।