क्रिकेट

‘जिसे बाहर करना है करो, सूर्यवंशी को लाओ’, सेलेक्शन से ठीक पहले चयनकर्ताओं को नासिर हुसैन ने दी सलाह

Vaibhav Suryavanshi Selection Demand: आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में चुने जाने की मांग अब सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने तो उन्हें टीम में शामिल करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को बाहर करने की बात कह दी है।
2 min read
Jun 06, 2026
Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Nasser Hussain on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया, जो आज तक दुनिया के महान बल्लेबाज कई सीजन खेलने के बावजूद नहीं कर पाए। सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के, वो भी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने फाइनल के दिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और ऑरेंज कैप सहित 7 अवॉर्ड्स जीते। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हर कोई उन्हें टीम इंडिया के जर्सी में देखने के लिए बेकरार है। इसी दौरान नासिर हुसैन ने भी उन्हें टीम में शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं को बड़ी सलाह दे डाली है।

U19 टीम का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जोस बटलर और ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज भी तारीफ कर चुके हैं। रवि शास्त्री और सौरव गांगुली को भी वो दीवाना बना चुके हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से पहले भारत की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्डकप में शानदार बल्लेबाजी की और उससे पहले एशिया कप में गदर काटा।

वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन पर बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, ‘क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं? इसका जवाब बेहद आसान है-हां, उन्हें बिल्कुल खेलना चाहिए। मैंने पूरा आईपीएल नहीं देखा, लेकिन मैंने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की क्लिप्स देखी हैं। वह एक अविश्वसनीय टैलेंट है।"

सचिन से की वैभव की तुलना

हुसैन ने सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना करते हुए कहा, ‘नेहरू कप में एक युवा लड़का ऐसे पैड पहनकर मैदान पर उतरा जो मैंने पहले कभी नहीं देखे थे, और उसका नाम सचिन तेंदुलकर था। मैं उन्हें देखकर पूरी तरह हैरान था। अब जब मैं सचिन को सूर्यवंशी के बैट स्विंग को लेकर ट्वीट करते हुए देखता हूं, तो समझ आता है कि इस लड़के में कुछ खास है। अगर आप सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को प्रभावित कर सकते हैं, तो आपने सबको प्रभावित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘दुनिया के किसी भी कोने में लोग कहेंगे कि इसे टीम में शामिल करो। लेकिन आमतौर पर टॉस के समय आपको केवल 11 खिलाड़ी ही चुनने होते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप उनके लिए किसे बाहर बैठायेंगे? भारत के पास ऐसे बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट है जो खेल सकते हैं और जिन्हें खेलना चाहिए। लेकिन जब कोई खिलाड़ी इतना दमदार और लगातार प्रदर्शन कर रहा हो, तो आपको यह कहना ही होगा ‘मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन बाहर बैठ रहा है, मुझे बस इस लड़के को हर खेलते हुए देखना है।’ हुसैन ने कहा, यह लड़का एक सुपरस्टार बनने की राह पर है।’

9 जून से India A खेलेगी ट्राई सीरीज

फिलहाल सूर्यवंशी 9 जून से शुरू हो रहे ट्राई सीरीज में इंडिया A टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। लेकिन आज शाम तक ये साफ हो जाएगी कि वह भारतीय टीम की जर्सी कब पहनेंगे, क्योंकि आज ही एशियन गेम्स और आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनी जानी है।

Updated on:
06 Jun 2026 07:31 am
Published on:
06 Jun 2026 07:31 am
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘मैं भी पहली बॉल से हिट कर सकता हूं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत के हीरो जैकब बेथेल द हंड्रेड से बाहर, पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज खेलना भी मुश्किल

Ind vs Zim: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सिकंदर रजा का सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड, सिर्फ 16 रन बनाते ही पहुंचेंगे शीर्ष पर

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को किया बड़ा चैलेंज