क्रिकेट

ऋषभ पंत का कटेगा पत्ता, बुमराह भी बैठेंगे बाहर? अगली सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन पर आई बड़ी अपडेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने, ऋषभ पंत के बाहर होने और ईशान किशन के साथ युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

2 min read
May 15, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team India Selection Update: आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस सेलेक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें कई बड़े बदलाव होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, तो बड़े खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

लगातार 5 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ्स के लिए कर पाएगी क्वालीफाई? जानें क्या कहते हैं समीकरण

सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर में 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 14 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, तो आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को आसाम दिया जा सकता है और घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने वाले आकिब नबी को चुना जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए मैनेजमेंट ये फैसला ले सकती है। आकिब के अलावा और भी नए युवा तेज गेंदबाजों को मौका दिया जा सकता है।

ऋषभ पंत का कट सकता है पत्ता

सबसे बड़ी अपडेट ये आ रही है कि वनडे टीम से ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और इस आईपीएल में भी वह जूझते नजर आए हैं। पंत की जगह ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर केएल राहुल हैं। अगर राहुल को आराम दिया गया, तो फिर संजू सैमसन की वनडे टीम में एंट्री हो सकती है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम का चयन 19 जून को होने की संभावना है। जहां अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में देखना होगा कि वनडे सीरीज के लिए टीम में अक्षर चूने जाते हैं या जडेजा।

ये भी पढ़ें

क्या टीम इंडिया के लिए अब नहीं खेलेंगे विराट कोहली? स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत, Video वायरल
Also Read
View All