29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ तीसरे टेस्ट के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में न्‍यूजीलैंड को हुआ फायदा, टॉप-2 में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर

WTC Points Table Update: इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड तीसरे टेस्‍ट के बाद कीवी टीम को जबरदस्‍त फायदा हुआ है। इस मैच में जीत के बाद न्‍यूजीलैंड दूसरे पायदान पर काबिज प्रोटियाज टीम के बेहद नजदीक पहुंच गई है। यहां से एक जीत उसे टॉप-2 में पहुंचा सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 29, 2026

WTC Points Table Update

इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज जीतने की खुशी मनाते न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

WTC Points Table Update after ENG vs NZ 3rd Test: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ न्‍यूजीलैंड ने 160 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज पर भी 2-1 से कब्‍जा कर लिया है। कीवी टीम भले ही इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में अब वह दूसरे नंबर पर काबिज साउथ अफ्रीका के बेहद नजदीक पहुंच गई है। यहां से एक जीत उसे अब टॉप-2 में पहुंचा सकती है।

एक टेस्‍ट जीतते ही साउथ अफ्रीका पछाड़ टॉप-2 में पहुंचेगी न्‍यूजीलैंड

इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से पहले न्‍यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 66.67 था, जो अब इस जीत के साथ 72.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब वह वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में 75.00 जीत प्रतिशत वाली दूसरे नंबर पर काबिज साउथ अफ्रीका से कुछ अंक ही पीछे है। यहां से एक जीत उसे टॉप-2 में पहुंचाने के लिए काफी होगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ज्‍यादा 87.50 जीत प्रतिशत अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है।

न्‍यूजीलैंड की अगली टेस्‍ट सीरीज भारत से

बता दें कि न्‍यूजीलैंड की अगली घरेलू टेस्‍ट सीरीज भारत के खिलाफ ही है। इस सीरीज के तहत भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के दौरे पर 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद कीवी टीम 9 दिसंबर से ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर उसका अगला टेस्‍ट असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्‍ट सीरीज होगा। ये दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 8 फरवरी 2027 को होगी।

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंक कटौतीअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3न्यूजीलैंड641105272.22
4बांग्लादेश421102858.33
5भारत944105248.15
6श्रीलंका311101644.44
7इंग्लैंड13481143824.36
8वेस्टइंडीज917101614.81
9पाकिस्तान4130848.33