
इंग्लैंड को हराने के बाद जीत का जश्न मनाती न्यूजीलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)
England vs New Zealand 3rd Test Highlights: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में 160 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कीवी टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने चौथे दिन जीत के लिए 373 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम 212 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच साल से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के सूखे को भी खत्म कर दिया।
बता दें कि यह पहली बार है, जब न्यूजीलैंड पहला मैच हारने के बाद तीन मैचों की सीरीज जीतने में सफल रही है। वहीं, दूसरी ओर स्टोक्स का दौर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ शुरू हुआ था। यह एक बुरे उलटफेर के साथ खत्म हुआ, जब कीवी टीम ने 2-1 से जीत के साथ उनकी फेयरवेल पार्टी को फीका कर दिया की। यह 2012 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड अपने घर में हारा (तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में) है। टॉम लैथम ने कप्तान बनने के बाद से अब तक छह में से ये पांचवीं सीरीज जीती हैं।
ट्रेंट ब्रिज टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 438 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 214 गेंदों पर 15 चौकों की सहायता से 151 रन तो डेवोन कॉनवे ने 224 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 157 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने चार विकेट तो जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी में 354 रन के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लिश टीम की ओर से बेन डकैट ने 113 रन शतकीय पारी खेली तो जैकब बेथेल ने 74 और हैरी ब्रूक ने 58 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने चार विकेट तो विलियम ओरुर्के और जैकरी फॉल्क्स ने तीन-तीन विकेट लिए।
84 रन की बढ़त के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। कीवी टीम की दूसरी पारी में रचिन रविंद्र ने 94 तो डेरिल मिचेल ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार तो गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए।
373 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 212 रनों पर सिमट गई। उसके लिए जेमी स्मिथ ने सबसे बड़ी 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फॉल्क्स ने तीन विकेट तो नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर ने दो-दो विकेट चटकाए।
Updated on:
29 Jun 2026 07:27 pm
Published on:
29 Jun 2026 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
