30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND Pitch Report: जिस पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी पहला टी20, वहां 140 रन का भी नहीं है औसत

Riverside Ground Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से पहले जानिए चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड की पिच रिपोर्ट, औसत स्कोर, रिकॉर्ड, मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Riverside Ground

रिवरसाइड ग्राउंड (फोटो- England Cricket)

IND vs ENG 1st T20 Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज (India vs England T20 Series 2026) का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground Stats) पर खेला जाएगा। आयरलैंड (IND vs IRE T20 Series Result) के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस सीरीज में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, लेकिन पिच के आंकड़े एक बार फिर भारतीय फैंस को परेशान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस मैदान पर अब तक आठ टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जहां तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि पांच बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 138 रन का है, जबकि दूसरी पारी में यह घटकर 131 रन रह जाता है।

मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 195 रन

हालांकि, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 195 रन बनाकर इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज सिर्फ 143 रन का है, जिसे इंग्लैंड ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था।

कब और कहां देखें लाइव

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार रात 10:00 बजे से शुरू होगा। मैच (ENG vs IND Live Telecast Details) का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Networks) पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। इससे पहले आयरलैंड के बेलफास्ट में भी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे। वहां की पिच का औसत स्कोर भी लगभग 130 रन का था, जहां भारतीय टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा।

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड।