29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jofra Archer on Ben Stokes: बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर जोफ्रा आर्चर ने बताया, कहां होगी सबसे ज्‍यादा मुश्किल

Jofra Archer on Ben Stokes: इंग्‍लैंड की ओर प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए जोफ्रा आर्चर बेन स्‍टोक्‍स संन्‍यास को लेकर बेहद भावुक नजर आए। उन्‍होंने कहा कि सिर्फ एक कप्‍तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर उनकी बड़ी कमी खलेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 29, 2026

Ben Stokes retirement

बेन स्‍टोक्‍स को गार्ड ऑफ ऑनर देती इंग्‍लैंड की टीम। (फोटो सोर्स: ICC)

Jofra Archer on Ben Stokes Retirement: इंग्‍लैंड की टेस्‍ट टीम के कप्‍तान और पेस ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स अपने 15 साल लंबे करियर में 122 टेस्‍ट मैचों में बल्‍ले से 37 अर्धशतक और 14 शतक के साथ 7273 रन और गेंद से 252 विकेट लेने के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ही 3-0 से जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी और अब करियर का अंत भी कीवी टीम के खिलाफ मैच से हुआ है। हालांकि, उनकी फेयरवेल पार्टी 2-1 से हार हुई है। इंग्‍लैंड की ओर से प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब पाने के दौरान जब उनके सबसे नजदीकी जोफ्रा आर्चर से स्‍टोक्‍स के रिटायरमेंट पर बात की गई तो वह भावुक हो गए।

'अब सबसे मुश्किल काम उनके बगैर ड्रेसिंग रूम की कल्पना करना'

जोफ्रा ने भावुक होते हुए कहा कि सिर्फ बेन स्‍टोक्‍स एक कप्‍तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर उनकी बड़ी कमी खलेगी। आप जानते हैं कि वह एक ऐसे शख्‍स हैं, जिनके पास आप हमेशा जा सकते हैं। आप उनसे आइडिया शेयर कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अब सबसे मुश्किल काम उनके बगैर ड्रेसिंग रूम की कल्पना करना है। मैंने जितने भी मैच खेले हैं, वह वहां रहे हैं, रूट भी वहां रहे हैं। उनका जाना, मैं सच में इसका इंतजार नहीं करना चाहता। अब हमारे पास कोई चॉइस नहीं है, लेकिन इसकी आदत डालने में थोड़ा समय लगेगा।

प्‍लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने को लेकर कही ये बात

वहीं, जोफ्रा ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि सच कहूं तो, यह बहुत अच्छा रहा, क्योंकि मैंने बहुत मेहनत की। इनाम को लेकर कहूं तो मुझे अभी भी नहीं पता कि मुझे यह कैसे मिला, लेकिन सभी लड़कों ने मेहनत की है। यह मेरे लिए भी उतना ही जरूरी है, जितना उनके लिए। मैं वैसे टीम के बगैर यह नहीं कर पाता। मुझे लगता है कि यह शायद सिर्फ माइंडसेट की बात है। कभी-कभी आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन आपको इससे गुजरना होता है। आपके पास दूसरे खिलाड़ी हैं, जो आपकी तरह ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आप किसी को निराश नहीं करना चाहते।

'सबसे मुश्किल काम फील्ड में ड्रिफ्ट करना'

वहीं, फिटनेस को लेकर उन्‍होंने कहा कि आपको यह भी पक्का करना होगा कि आप फिट रहें, क्योंकि अगर आप नीचे गिरते हैं, तो बाकी तीन तेज गेंदबाजों पर एक्स्ट्रा काम का बोझ पड़ता है। आप बस यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते हैं कि आप फिट हैं, आप काफी मजबूत हैं और आप एक्टिव भी हैं। क्योंकि सबसे मुश्किल काम फील्ड में ड्रिफ्ट करना भी होता है। आप डेढ़, दो दिन बॉलिंग कर सकते हैं, तो मुझे लगता है कि बस मेंटली स्ट्रॉन्ग रहना है।