29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ: इतिहास रचने की दहलीज पर न्यूजीलैंड, क्या खत्म कर पाएगी 5 साल से अंग्रेजों की सरजमीं पर सीरीज जीत का सूखा

ENG vs NZ 3rd Test: इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। अंतिम दिन ये मैच न्‍यूजीलैंड के पक्ष में नजर आ रहा है। अगर वह इस मैच को जीतती है तो पांच साल बाद इंग्‍लैंड की सरजमीं पर टेस्‍ट सीरीज जीतेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 29, 2026

ENG vs NZ 3rd Test

इंग्‍लैंड का विकेट गिराने की खुशी मनाते न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: @/BLACKCAPS)

England vs New Zealand 3rd Test: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अब पांचवें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। न्‍यूजीलैंड ने इंग्‍लैंड के सामने चौथे दिन जीत के लिए 373 रन का लक्ष्‍य रखा था, लेकिन मेजबान टीम ने 103 पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। अब आखिरी दिन इंग्लिश टीम को जीत के लिए 270 रन चाहिए। जबकि मेहमान टीम को 6 विकेट की दरकार है। अगर कीवी टीम इस मैच को जीतती है, तो वह पांच साल से इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के सूखे को खत्‍म कर देगी।

न्‍यूजीलैंड ने आखिरी बार 1-0 से जीती थी सीरीज

बता दें कि इससे पहले न्‍यूजीलैंड की टीम ने इंग्‍लैंड को उसके घर में आखिरी बार 2021 में टेस्‍ट सीरीज हराई थी। उस साल दोनों के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली गई थी और न्‍यूजीलैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2022 में इंग्‍लैंड ने 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। फिर 2022-23 में दोनों के बीच न्‍यूजीलैंड में खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। वहीं, 2024-25 में इंग्‍लैंड ने कीवियों को उनके घर में 2-1 से हराया। मौजूदा टेस्‍ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज रिकॉर्ड

इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड के बीच पहली टेस्‍ट सीरीज 1929-30 में खेली गई थी। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच कुल 41 टेस्‍ट सीरीज (मौजूदा सीरीज को छोड़कर) खेली जा चुकी हैं, जिनमें से इंग्लिश टीम ने 25 सीरीज अपने नाम की हैं। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम सिर्फ 6 सीरीज ही जीत सकी है। जबकि इन दोनों के बीच 10 टेस्‍ट सीरीज ड्रॉ रही हैं। न्‍यूजीलैंड ने पहली सीरीज 1983-84 में 1-0 से जीती थी।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के नतीजे (1929-2026)

सीजनविजेताअंतर
1929/30इंग्लैंड1-0 (4 टेस्ट)
1931इंग्लैंड1-0 (3 टेस्ट)
1932/33ड्रॉ0-0 (2 टेस्ट)
1937इंग्लैंड1-0 (3 टेस्ट)
1946/47ड्रॉ0-0 (1 टेस्ट)
1949ड्रॉ0-0 (4 टेस्ट)
1950/51इंग्लैंड1-0 (2 टेस्ट)
1954/55इंग्लैंड2-0 (2 टेस्ट)
1958इंग्लैंड4-0 (5 टेस्ट)
1958/59इंग्लैंड1-0 (2 टेस्ट)
1962/63इंग्लैंड3-0 (3 टेस्ट)
1965इंग्लैंड3-0 (3 टेस्ट)
1965/66ड्रॉ0-0 (3 टेस्ट)
1969इंग्लैंड2-0 (3 टेस्ट)
1970/71इंग्लैंड1-0 (2 टेस्ट)
1973इंग्लैंड2-0 (3 टेस्ट)
1974/75इंग्लैंड1-0 (2 टेस्ट)
1977/78ड्रॉ1-1 (3 टेस्ट)
1978इंग्लैंड3-0 (3 टेस्ट)
1983इंग्लैंड3-1 (4 टेस्ट)
1983/84न्यूजीलैंड1-0 (3 टेस्ट)
1986न्यूजीलैंड1-0 (3 टेस्ट)
1987/88ड्रॉ0-0 (3 टेस्ट)
1990इंग्लैंड1-0 (3 टेस्ट)
1991/92इंग्लैंड2-0 (3 टेस्ट)
1994इंग्लैंड1-0 (3 टेस्ट)
1996/97इंग्लैंड2-0 (3 टेस्ट)
1999न्यूजीलैंड2-1 (4 टेस्ट)
2001/02ड्रॉ1-1 (3 टेस्ट)
2004इंग्लैंड3-0 (3 टेस्ट)
2007/08इंग्लैंड2-1 (3 टेस्ट)
2008इंग्लैंड2-0 (3 टेस्ट)
2012/13ड्रॉ0-0 (3 टेस्ट)
2013इंग्लैंड2-0 (2 टेस्ट)
2015ड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
2017/18न्यूजीलैंड1-0 (2 टेस्ट)
2019/20न्यूजीलैंड1-0 (2 टेस्ट)
2021न्यूजीलैंड1-0 (2 टेस्ट)
2022इंग्लैंड3-0 (3 टेस्ट)
2022/23ड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
2024/25इंग्लैंड2-1 (3 टेस्ट)
2026जारी