क्रिकेट

अजीत अगरकर से हो गई भारी मिस्टेक! IPL 2026 में 28 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी टी20 टीम में जगह

Vaibhav Suryavanshi in Team India Squad: भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान अब श्रेयस अय्यर होंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिल गई है, जिसने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।
2 min read
Jun 07, 2026
Indian Chief Selector
देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर (फोटो- IANS)

Team India T20 Squad Announced: शनिवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का ऐलान किया। तीनों टीमें लगभग एक जैसी हैं और तीनों टीमों में आईपीएल 2026 में गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव भी हुआ और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बना दिया गया।

श्रेयस का प्रदर्शन पड़ा सूर्या पर भारी

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कप्तानी का लोहा भी मनवा चुके हैं। 2020 आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, तो वहीं 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया। इसके बाद वह पंजाब किंग्स गए और 2025 आईपीएल में उसे भी फाइनल तक पहुंचा दिया। यह वही टीम है जो 2014 के बाद से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए तरस रही थी।

इस प्रदर्शन को चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद नजरअंदाज नहीं कर पाए और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाना पड़ा। लेकिन इस दौरान चयनकर्ताओं से एक बड़ी गलती भी हो गई। आईपीएल 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को टीम में जगह तक नहीं मिली।

IPL 2026 में झटके 28 विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 मुकाबलों में 28 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.5 रहा। उनसे बेहतर सिर्फ सुनील नरेन और जेसन होल्डर का रहा। चयनकर्ताओं ने उनसे कम विकेट लेने वाले गेंदबाज को पहली बार टीम में शामिल किया, लेकिन भुवी को नजरअंदाज कर दिया। टी20 टीम में पहली बार चुने गए प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में 14 मुकाबलों में 16 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 17 मैचों में 19 विकेट हासिल किए।

आपको बता दें कि एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम में तीन तेज गेंदबाज चुने गए हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है, जो जापान में प्रतिस्पर्धा करेंगे। जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चार तेज गेंदबाज चुने गए हैं, जिसमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1श्रेयस अय्यरकप्तान
2तिलक वर्माउपकप्तान
3रवि बिश्नोईगेंदबाज
4अभिषेक शर्माऑलराउंडर
5नितीश कुमार रेड्डीऑलराउंडर
6जसप्रीत बुमराहतेज गेंदबाज
7संजू सैमसनविकेटकीपर
8अक्षर पटेलऑलराउंडर
9हर्षित राणातेज गेंदबाज
10ईशान किशनविकेटकीपर
11वॉशिंगटन सुंदरऑलराउंडर
12अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाज
13शिवम दुबेऑलराउंडर
14वरुण चक्रवर्तीस्पिन गेंदबाज
15वैभव सूर्यवंशीबल्लेबाज
Updated on:
07 Jun 2026 09:08 am
Published on:
07 Jun 2026 09:08 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री