क्रिकेट

शुरुआत तेज होगी तो बनेगा रनों का फर्राटा- बोल्ट

फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के कुछ बल्लेबाजों को विकेटों के बीच अपनी दौड़ को बेहतर करने के लिए कुछ टिप्स दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 10:48 PM IST
bolt

सिडनी. पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज से पहले जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के कुछ बल्लेबाजों को विकेटों के बीच अपनी दौड़ को बेहतर करने के लिए कुछ टिप्स दिए। कुछ समय पहले रिटायर हुए बोल्ट ने कहा कि उन्होंने खिलाडिय़ों को शुरुआत में तेजी से दौडऩे की सलाह दी। एशेज जैसे महत्वपूर्ण सीरीज में दी गई बोल्ट की सलाह आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों में जादुई असर कर सकती है। वैसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट विकेट के बीच दौड़ लगाने में माहिर होते हैं। और वे अधिकतर रन दौड़कर ही पूरे करते हैं।


धीमी शुरुआत तेज करें क्रिकेटर
बोल्ट ने बताया कि यह सब कुछ तेज शुरुआत को लेकर है और मैंने क्रिकेट में एक चीज पर ध्यान दिया है और वह यह है कि जब वह भागते हैं तो उनकी शुरुआत तेज नहीं होती है। बोल्ट ने कहा, वह काफी धीमी शुरुआत करते हैं। इस चीज को अगर वह सही कर लें तो उन्हें काफी मदद मिलेगी। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज दोनों देशों के लिए बहुत महत्व रखती है। हालांकि इस सीरीज में आस्ट्रेलिया भारी पड़ती है परन्तु पिछले कई सालों में इंïग्लैंड के खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा से खेल परिणामों को बदल डाला है।


धरती के सबसे तेज व्यक्ति की सलाह शानदार
बोल्ट ने बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी कुछ सलाह दिए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा, "उन्होंने हमें यह बताया कि हम कैसे और तेज भाग सकते हैं। हम इसका इस्तमाल जरूर करेंगे। पहले कुछ कदम बहुत महत्वपूर्ण है और अगर हमने इसे सही से किया तो हम तेज होंगे।" हैंड्सकॉम्ब ने आगे कहा, "वह धरती पर सबसे तेज व्यक्ति है और अगर हम भी उनके जैसा कुछ कर पाए तो यह बहुत अच्छा होगा एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

Published on: