5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिम पेन की 7 साल बाद आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी

32 वर्षीय विकेटकीपर टिम पेन की सात साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पेन ने आस्ट्रेलिया के लिए अपना आखरी टेस्ट मैच 2010 में खेला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 17 Nov 2017, 2:20 PM IST

tim

नई दिल्ली। 23 नवंबर से शुरु हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। आस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज का पहले टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेलेगा। स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली इस टीम में एक पुराने खिलाड़ी की वापसी हुए है। 32 वर्षीय विकेटकीपर टिम पेन की सात साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। बीबीसी के अनुसार, तस्मानिया के लिए खेलने वाले पेन ने आस्ट्रेलिया के लिए अपना आखरी टेस्ट मैच 2010 में खेला था। टीम में 34 वर्षीय बल्लेबाज शॉन मार्श को भी जगह दी गई है।

सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ की जगह 24 वर्षीय विकेटकीपर कैमरन बैंक्रॉफ्ट को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए अबतक महज एक टी-20 मैच ही खेला है। तेज गेंदबाज चैड शेयर्स और जैक्सन बर्ड को भी टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर, कैमरुन बेनक्राफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ पर प्रमुख रुप से होगी वहीं टीम में शामिल उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श और टिम पेन को मध्य क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

बीबीसी ने टिम पेन के हवाले से बताया, "मैं थोड़ा हैरान था। मैंने पहला मैच सात साल पहले खेला था और ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं फिर से अपना पहला मैच खेलने जा रहा हूं। टीम में धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी शामिल नहीं किया गया। आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकार्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, हमें टीम चुनने में काफी समय लगा क्योंकि दावेदारों की संख्या अधिक थी। हमने टीम का चयन करने के लिए प्रदर्शन के स्तर को बढ़ाया है, हम साधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं देना चाहते थे।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 23 से 27 नवंबर के बीच गाबा में खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 दिसंबर ओवल में खेला जाएगा, तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा, चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा, वही पांचवा और आखिरी मैच में 4 से 8 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा।

आस्ट्रेलिया की टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, कैमरुन बैंक्रॉफ्ट, जैक्सन बर्ड, पैट कमिंस, पीटर हैंडस्कॉम्ब, जोस हाजलेवुड, उस्मान ख्वाजा, नेथन लॉयन, शॉन मार्श, टिम पेन, चैड सेयर्स और मिशेल स्टार्क।