क्रिकेट

Sri Lanka vs New Zealand: बारिश से धुला तीसरा वनडे, श्रीलंका ने सीरीज की अपने नाम

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया। इसके साथ ही श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 9:25 PM IST
Feature image

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। हालाकि श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से पहला वनडे 45 रन और दूसरा वनडे तीन विकेट से जीता था। इन दोनों मुकाबलों में भी बारिश ने खलल डाला था।

बारिश से धुला मैच

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मैच मैच मे श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने शुरुआती झटके से उबरते हुए 21 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए लेकिन तभी बारिश ने मुकाबले में खलल डाला। इसकी वजह से मुकाबले को रोकना पड़ा। रूक-रूक होती बारिश की वजह से अंपायरों ने मुकाबले को बिना किसी निर्णय के समाप्त करना पड़ा।

विल यंग ने लगाया अर्द्धशतक

न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर विल यंग ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 8 आकर्षक चौके संग 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हेनरी निकोल्स ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। उन्होंने 51 गेंदों में 4 चौके संग 46 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड को पहला झटका टिम रॉबिन्सन के तौर पर चौथे ओवर में लगा था। टिम 7 गेंद में 2 चौके संग महज 9 रन बनाकर आउट हुए।