22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Pakistan: सरकार से पाकिस्तान जाने की नहीं मिली अनुमति, भारत टूर्नामेंट से हटा

पाकिस्तान की मेजबानी में T20 ब्लाइंड विश्व कप का आयोजन हो रहा है। भारत सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद ब्लाइंड भारतीय क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट से हटना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2024, 8:45 PM IST

पाकिस्तान की मेजबानी में 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक टी20 ब्लाइंड विश्व कप का आयोजन होना है, लेकिन भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लाइंड भारतीय क्रिकेट टीम को खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था, लेकिन विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान की यात्रा की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने नेत्रहीन T20 विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन (आईबीसीए) के महासचिव शैलेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने उन्हें सीमा पार यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें टूर्नामेंट से हटने के लिए कहा। हालाकि उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अभी तक सरकार से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। उन्हें पाकिस्तान की यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने के बारे में मौखिक रूप से बताया गया है।

पढ़े: टी-20 में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने लिया बड़ा फैसला, अब इस दिग्गज को दी जिम्मेदारी

आईबीसीए के महासचिव ने यह भी बताया कि पिछले 25 दिनों से हम पाकिस्तान जाने के लिए सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब हम और इंतजार करने के हालत में नहीं थे, क्योंकि टूर्नामेंट जल्द शुरू होने वाला है। जब इस संबंध में विदेश मंत्रालय से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। आप अपना टूर्नामेंट रद्द कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के साथ-साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इस तरह से खिलाड़ियों की सारी मेहनत बेकार चली जाएगी।

यह भी पढ़े: India vs Australia Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर

भारत ब्लाइंड टी20 विश्व कप का गत चैंपियन है। भारत ने 2012, 2017 और 2022 में आयोजित टूर्नामेंट के सभी तीन संस्करण जीते हैं। 2022 में भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश को 120 रन से हराया था। भारत ने इस मैच में 277/2 का स्कोर बनाया था और बांग्लादेश को 157/3 पर रोक दिया था।